Breaking News

बिल्सी: गौशाला रोड पर करंट लगने से 20 वर्षीय युवक शिवम कश्यप की दर्दनाक मौत, चार बहनों के इकलौते भाई के निधन से परिवार में कोहराम।

बिल्सी: गौशाला रोड पर करंट लगने से 20 वर्षीय युवक शिवम कश्यप की दर्दनाक मौत, चार बहनों के इकलौते भाई के निधन से परिवार में कोहराम।

बिल्सी। बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 6 गौशाला रोड पर बुधवार को करंट की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक शिवम कश्यप की मौत हो गई। मृतक शिवम चार बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी इस अचानक हुई दर्दनाक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जानकारी के अनुसार, शिवम घर साउंड सिस्टम चलाने के लिए तार लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत बेहद गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन शिवम को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता और चारों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के सैकड़ों लोग और रिश्तेदार शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए।

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मांग की है कि ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाएं न घट सकें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग होंगी श्रेणियां।

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला …