Breaking News

कासगंज के गंजडुंडवारा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर दिखा पूरा कस्बा।

कासगंज के गंजडुंडवारा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर दिखा पूरा कस्बा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को गंजडुंडवारा नगर में नगर पालिका परिषद की तरफ से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित यात्रा में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और सभासदों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा कस्बा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

नगर पालिका परिसर से हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा का शुभारंभ किया गया। हाथों में तिरता थामे विद्यार्थी और अन्य प्रतिभागी जोश के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। कस्बे के विभिन्न रास्तों से गुजरने के बाद यह यात्रा वापस नगर पालिका परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों को फ्रूटी और बूंदी वितरित की गई।

यह पूरा आयोजन नगर पालिका चेयरमैन हाजी मुनव्वर हुसैन और अधिशासी अधिकारी व उप जिलाधिकारी नासिर हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी पूरी सक्रियता से सहभागिता की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के दिलों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जन-जागरण फैलाना था।

इस अवसर पर अजहर हुसैन, सुमित विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष तारिक महमूद मंसूरी सहित नगर पालिका के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा सभासदों में विजय, रवि शाक्य, अनिल कुमार, मुदस्सिर हुसैन, अखंड प्रताप, सोमवीर, इमरान, इश्तियाक, शहादत, अलकमा, इसराइल और मनोज कुमार समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को पूरी तरह से राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

Spread the love

Check Also

बरेली: देवरनिया में सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, पुलिस अधिकारियों ने किया स्वागत।

बरेली: देवरनिया में सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ियों पर हुई पुष्पवर्षा, पुलिस अधिकारियों ने …