Breaking News

बदायूं: पुलिस लाइन्स में 51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता और एलार्म एफीसिएन्सी रेस का हुआ भव्य शुभारंभ, बदायूं की असॉल्ट टीम ने मारी बाजी।

बदायूं: पुलिस लाइन्स में 51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता और एलार्म एफीसिएन्सी रेस का हुआ भव्य शुभारंभ, बदायूं की असॉल्ट टीम ने मारी बाजी।

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में बुधवार को 51वीं अंतर्जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स (रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग) एवं एलार्म एफीसिएन्सी रेस प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने किया। इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के अमरोहा और बिजनौर को छोड़कर अन्य सभी जनपदों की पुलिस टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता की शुरुआत रोमांचक एलार्म एफीसिएन्सी रेस के साथ हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी शारीरिक दक्षता, साहस, संतुलन और त्वरित निर्णय क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित कठिन बाधाओं को सफलतापूर्वक पार किया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में मेजबान बदायूँ की असॉल्ट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 10 मिनट 16 सेकंड में सभी बाधाएं पार कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बरेली की टीम ने 15 मिनट 10 सेकंड में रेस पूरी कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, अन्य कुछ टीमें निर्धारित समयावधि और मानकों के तहत बाधाएं पूरी न कर पाने के कारण डिसक्वालीफाई हो गईं।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और अपनी ड्यूटी के प्रति तत्परता जैसी भावनाएं और अधिक मजबूत होती हैं।

इस अवसर पर एएसपी ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, एएसपी नगर अभिषेक कुमार सिंह, सीओ लाइन/नगर राहुल पाण्डेय, सीओ सहसवान अशोक कुमार, सीओ दातागंज आशेषनाथ सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सहित पुलिस विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग होंगी श्रेणियां।

बदायूं: 15 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी क्रास कंट्री दौड़ प्रतियोगिता, पुरुष और महिला …