Breaking News

बलरामपुर: पारिवारिक विवाद के बीच मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा।

बलरामपुर: पारिवारिक विवाद के बीच मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के मद्दों चौराहा पर पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बीच महिला ने टावर पर चढ़कर अपनी समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया। सूचना पर थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षी विजेश गुप्ता और कुलदीप यादव टावर पर चढ़े और महिला को समझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने महिला को उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद काफी समझाने-बुझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आई।

घटना के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उसकी समस्या सुनी गई और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। पुलिस की समझाइश के बाद महिला के सुरक्षित नीचे उतरने से एक बड़ा हादसा टल गया।

 

 

Spread the love

Check Also

भमोरा-आंवला रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, मोबाइल और पर्स भी बरामद।

57.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार। मोहम्मद वसीम, संवाददाता बरेली। मादक पदार्थों …