Breaking News

पूर्व विधायक के होटल के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां।

पूर्व विधायक के होटल के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रूखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब भाजपा नेता और पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार के होटल के सामने दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग की गई। घटना के दौरान पूर्व विधायक भी होटल पहुंच चुके थे। फायरिंग की घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार और उनके पुत्र अभय सिंह के सामने ही एक आरोपी ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। घटना के समय पूर्व विधायक के सुरक्षा कर्मी भी मौजूद बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी संजय कुमार द्विवेदी और थानाध्यक्ष कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने भाजपा नेता के होटल गोल्डन पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है, ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

पूर्व विधायक ने पुलिस को घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने की जानकारी दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पूर्व विधायक की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप गंगवार वर्तमान में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बाइट: कुलदीप गंगवार ( पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता)

Spread the love

Check Also

एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार की कार्रवाई, दस्तावेजों की जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई।

बिना आईएसटीपी और ओवरलोड मिले दो ट्रक पकड़े। मोहम्मद वसीम, संवाददाता बहेड़ी (बरेली)। अवैध खनन …