Breaking News

बदायूं: ‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम में चमकीं बेसिक शिक्षा की प्रतिभाएं, विजेताओं को मिले ₹1,20,500 के पुरस्कार।

‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम में चमकीं बेसिक शिक्षा की प्रतिभाएं, विजेताओं को मिले ₹1,20,500 के पुरस्कार।

बदायूँ। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला की विशेष पहल पर चलाए गए ‘उमंग एक पहचान’ कार्यक्रम का मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ऑडिटोरियम में भव्य समापन हुआ। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के विजेता विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों को माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र, उपहार एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक और सीडीओ गामिनी सिंगला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीबी) जगत की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में जीवन कौशल और शैक्षणिक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई थी। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिताएं 7 से 11 सितंबर, ब्लॉक स्तर की 18 सितंबर और जनपद स्तर की अंतिम प्रतियोगिता 23 सितंबर को डायट बदायूँ में आयोजित की गई थीं। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कहानी सुनाने, भाषण, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी डिक्टेशन जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं।

समारोह में जनपद स्तर के कुल 65 विजेता छात्र-छात्राओं को कुल 1,20,500 रुपये की पुरस्कार राशि बांटी गई:

* प्रथम पुरस्कार: 11 विद्यार्थियों को ₹5,000 प्रति छात्र

* द्वितीय पुरस्कार: 11 विद्यार्थियों को ₹3,000 प्रति छात्र

* तृतीय पुरस्कार: 11 विद्यार्थियों को ₹1,500 प्रति छात्र

* सांत्वना पुरस्कार: 32 विद्यार्थियों को ₹500 प्रति छात्र

(कक्षा 1 से 3 तक के मेधावी बच्चों को ब्लॉक स्तर पर पहले ही पुरस्कृत किया जा चुका है।)

सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी: सीडीओ

समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि और सीडीओ गामिनी सिंगला ने कहा कि इस आयोजन से बेसिक शिक्षा के बच्चों को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रयास करने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) नवीन कुमार, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), एसआरजी और एआरपी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …