Breaking News

अमापुर विधानसभा में आज पहुंचेगी ‘सेवा यात्रा’, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों से भव्य स्वागत की अपील।

अमापुर विधानसभा में आज पहुंचेगी ‘सेवा यात्रा’, कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों से भव्य स्वागत की अपील।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

अमापुर, कासगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत निकाली जा रही ‘सेवा यात्रा’ 30 सितंबर को सुबह 11:00 बजे अमापुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। यात्रा के आगमन को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि अमापुर में प्रवेश के बाद यात्रा का जमालपुर, ताली, याकूतगंज और राम छतौनी सहित कई प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन करने की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

विधायक हरिओम वर्मा व पार्टी प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के युवाओं, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर इस यात्रा का हिस्सा बनने और आयोजन को दिव्य व भव्य बनाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा कार्यों का संदेश पहुंचाना तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love

Check Also

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान।

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन की अधिसूचना जारी, 23 अक्टूबर को होगा मतदान। बदायूँ। उत्तर प्रदेश …