Breaking News

सहसवान पुलिस ने डांट से नाराज होकर घर से निकली 8 वर्षीय मासूम बच्ची को 2 घंटे में सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

सहसवान पुलिस ने डांट से नाराज होकर घर से निकली 8 वर्षीय मासूम बच्ची को 2 घंटे में सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ): बदायूँ जिले के थाना सहसवान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से नाराज होकर निकली 8 वर्षीय नाबालिग मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्ची के मिलते ही उसके पिता की आंखों में खुशी के आंसू आ गए और स्थानीय जनता ने सहसवान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को बीरेश पुत्र मुन्नालाल (निवासी मौहल्ला नयागंज, थाना सहसवान, जनपद बदायूँ) ने थाने उपस्थित होकर सूचना दी कि उनकी पत्नी द्वारा 08 वर्षीय पुत्री वंशिका को डांट दिए जाने के कारण वह नाराज होकर कहीं चली गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी शहबाजपुर उप-निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ तुरंत कस्बा सहसवान एवं मेला नयागंज क्षेत्र में बच्ची की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने मेला नयागंज और आसपास के इलाकों में बच्ची की फोटो दिखाकर सघन तलाश की। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद महज 2 घंटे के भीतर ही मासूम बच्ची वंशिका को मेला नयागंज से सकुशल बरामद कर लिया गया। थाने लाकर जब बच्ची को उसके पिता के सुपुर्द किया गया, तो वह अपने पिता को देखकर बेहद खुश हुई। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

Spread the love

Check Also

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक।

सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर विद्यार्थियों ने किया जागरूक। आई एम खान  बिसौली। तहसील क्षेत्र …