Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा व कर्ज माफी की उठाई मांग।

किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, मुआवजा व कर्ज माफी की उठाई मांग।

बदायूँ। जनपद बदायूँ में किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने ज्ञापन में उठाई गई सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण का पूर्ण आश्वासन दिया है। बता दें कि 30 सितंबर से मालवीय आवास गृह पर प्रस्तावित धरना भारी बारिश के कारण अग्रिम तिथि तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसानों के सामने रबी फसल की बुआई और पुराने कर्ज चुकाने का गहरा संकट खड़ा हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि तहसील प्रशासन तत्काल नुकसान का निष्पक्ष आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करे। साथ ही, उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा जमीनों की नीलामी की घोषित तिथियों को तुरंत रद्द करने तथा एनपीए (NPA) खातों को एकमुश्त समाधान योजना (OTS) के तहत मूलधन से कम राशि पर बंद करने की मांग की गई।

नेताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये माफ किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों की जमीनों को नीलाम किया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि किसानों के हक की यह लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और जल्द ही बदायूँ में महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, बरेली मंडल सचिव विनोद सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, तहसील अध्यक्ष फैयाज खान, ब्लॉक अध्यक्ष म्याऊं सुनील कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश यादव, ऋषिपाल, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा सहित कई अन्य किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा: बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद।

बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद। संवाददाता, वसीम …