Breaking News

खौफनाक वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, 2 घंटे शव के पास बैठा रहा।

खौफनाक वारदात: पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, 2 घंटे शव के पास बैठा रहा।

उसहैत (बदायूँ)। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बीहट में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और करीब दो घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। सुबह करीब 4 बजे जब आरोपी का पिता खेत से वापस लौटा, तो बहू का रक्तरंजित शव देखकर स्तब्ध रह गया। पिता के शोर मचाने पर सो रहे बच्चे जागे और मां के शव से लिपटकर बिलखने लगे। इसके बाद पिता ने ही पुलिस को सूचना देकर अपने आरोपी बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव बीहट निवासी आशीष प्रताप सिंह ने वर्ष 2012 में दातागंज निवासी मोहिनी (36) के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार छोटे बच्चे हैं। मृतका मंगलवार शाम को ही अपने मायके से वापस लौटी थी। वारदात के समय चारों बच्चे कमरे से कुछ दूरी पर बरामदे में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों ने बच्चों को जगाया, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। मां की मौत के बाद बेसुध बच्चे रो-रोकर पिता के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पति द्वारा ही कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा: बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद।

बाइक चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की TVS Apache बरामद। संवाददाता, वसीम …