Breaking News

भीम बाबा मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, एकजुटता पर हुआ मंथन।

भीम बाबा मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, एकजुटता पर हुआ मंथन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। सैयदराजा नगर स्थित भीम बाबा मंदिर में गुरुवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न हिंदू समाजों के लोगों ने सहभागिता की और समाज को संगठित रखने पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुखदेव जी (प्रांत प्रबोधन), विजय लक्ष्मी जी, परमजीत सिंह जी, भुट्टन बाबा जी एवं मराछू राम जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारत माता के वीर जवानों के बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी भी साझा की गई।

सम्मेलन के दौरान स्कूली बच्चों ने योग, नृत्य एवं गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदू सम्मेलन के अवसर पर नगर चेयरमैन आभा जायसवाल ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल ‘बाढ़ू’, किड्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील शर्मा, डॉ. रामआशीष कुशवाहा, बच्चा बाबू अग्रहरि, शशांक पांडेय ‘शीतल’, रविंद्र जायसवाल, रणविजय सिंह, अजय वर्मा, संतोष जायसवाल, जवाहर पांडेय ‘लोटन’, राहुल जायसवाल, प्रदीप कशौधन, परमेश्वर मोदनवाल, चंद्रशेखर वर्मा, मद्धेशिया, गुलाब मद्धेशिया, परमानंद चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!