Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

राजकीय महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

सैयदराजा (चंदौली)। राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति के विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क करना एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने छात्राओं को इंटरनेट, मोबाइल, सोशल मीडिया, ई-मेल तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े विभिन्न खतरों के बारे में उदाहरण सहित विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से होने वाले साइबर फ्रॉड, जैसे वॉयस कॉपी कर ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं पर भी प्रकाश डाला।

प्राचार्य ने छात्राओं को सावधान करते हुए कहा कि अनावश्यक ऐप या सॉफ्टवेयर मोबाइल में इंस्टॉल न करें तथा किसी भी अज्ञात लिंक या ऐप को एक्सेस करने से बचें, विशेषकर वे जो बैंक खाते या व्यक्तिगत जानकारी मांगते हों। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी।

इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. श्रद्धा मिश्रा सहित डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. हेमंत कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अवनीश कुमार सिंह, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. सर्वेश तिवारी, डॉ. रीतेश कुमार सिंह, डॉ. संकट मोचन झा, पवन कुमार, शिवशंकर कुमार, राजन पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी और सुरक्षित डिजिटल उपयोग का संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!