Breaking News

सहसवान में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।

सहसवान में 17 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी अभ्यर्थियों का चयन।

बदायूं। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत 17 नवंबर 2026 (मंगलवार) को सहसवान में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय बदायूं, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला सुबह 10 बजे प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान परिसर में आयोजित होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की 15 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को निःशुल्क कौशल उन्नयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर तक की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के साथ ही आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं कौशल विकास डिप्लोमा धारक युवा भी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 17 नवंबर को सुबह 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों एवं बायोडाटा की छायाप्रति के साथ प्रमोद इंटर कॉलेज परिसर, सहसवान पहुंचकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में …