Breaking News

सहसवान में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई विशाल कलश यात्रा।

सहसवान में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई विशाल कलश यात्रा।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। नगर में आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कथा के आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी के आवास से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। 13 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली भागवत कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई यात्रा माहेश्वरी हॉस्टल कंपाउंड, दिल्ली रोड, रामलीला मैदान के सामने स्थित कथा स्थल पर पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।

कथा का रसपान प्रसिद्ध कथा व्यास पंडित ब्रह्मरत हरितोष जी (एकलव्य) के श्रीमुख से कराया जाएगा। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा।

इस अवसर पर आयोजक उमेश चंद्र माहेश्वरी एवं अनुज माहेश्वरी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, श्रद्धालु और महिलाएं मौजूद रहीं।

आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर।

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, पत्नी …