Breaking News

बिसौली में हाजी बाबा का तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक शुरू, कौमी एकता की दिखी मिसाल।

बिसौली में हाजी बाबा का तीन दिवसीय उर्स-ए-पाक शुरू, कौमी एकता की दिखी मिसाल।

आई एम खान 

बिसौली। हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे के प्रतीक हजरत हाजी बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय सालाना उर्स-ए-पाक शुक्रवार को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ शुरू हो गया। उर्स के पहले दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और जायरीनों ने दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी व गुलपोशी की और मुल्क में अमन-ओ-चैन, खुशहाली तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।

हाजी बाबा खानकाह चिश्तिया नियाजिया आब्दिया में उर्स का आगाज शुक्रवार सुबह नमाज-ए-फजर के बाद कुरानख्वानी से हुआ। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही दरगाह परिसर में दूर-दराज के क्षेत्रों से जायरीनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बाबा के आस्ताने पर सभी धर्मों के लोगों ने पहुंचकर श्रद्धा के साथ चादरपोशी और गुलपोशी की तथा अपनी मन्नतें मांगीं।

दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हजरत हाजी बाबा की दरगाह हमेशा से ही कौमी एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल रही है। यहां हर मजहब के लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।

खानकाह के प्रबंधक मोहम्मद सलीम खां ने बताया कि तीन दिवसीय उर्स को लेकर दरगाह परिसर और आसपास जायरीनों की सुविधा के लिए ठहरने, पेयजल और लंगर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस मौके पर अली अहमद, मुजीब सलमानी, जाकिर हुसैन, मोहम्मद मुस्तकीम, दिलशेर अंसारी, इम्तियाज अली, साबिर अंसारी, जहांगीर, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद अजीम, अजहर अंसारी, मोहम्मद सैयद, रिजवान अली, रईस अहमद, रजी अहमद, वली अहमद, अजमेरी खातून, चंदा बेगम, रिहाना, खुशबू जहां, तमन्ना बीवी, मुन्नी बेगम, शबाना, शहाना बीवी, जरीना, नूरजहां, मोहम्मद इबरार अंसारी और जलूसन बेगम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में 8 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, नगर निगम में मचा हड़कंप।

नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण में 8 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित, नगर निगम में मचा हड़कंप। …