Breaking News

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। छुट्टा पशुओं की समस्या और क्षेत्र में कथित अवैध खनन के खिलाफ बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मीरगंज तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान टावर पर चढ़ गए। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मनकरी में हुई इस घटना से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई।

किसान नेता का आरोप है कि छुट्टा पशुओं के कारण किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंच रहा है। वहीं, क्षेत्र में अवैध खनन की समस्या को लेकर भी कई बार तहसील प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

लगातार अनदेखी से नाराज होकर चौधरी सुधीर बालियान ने टावर पर चढ़कर विरोध जताया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। किसान नेता ने समस्याओं का समाधान होने तक विरोध जारी रखने का रुख अपनाया।

इस घटना ने एक बार फिर छुट्टा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानी और कथित अवैध खनन के मुद्दे पर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

Check Also

25 लाख रुपये के बकाये से बचने के लिए रची हत्या की साजिश, मवेशी व्यापारी की मौत; दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

25 लाख रुपये के बकाये से बचने के लिए रची हत्या की साजिश, मवेशी व्यापारी …