Breaking News

छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ नगर ने राजघाट का किया निरीक्षण।

छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ नगर ने राजघाट का किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने थाना कोतवाली पुलिस बल के साथ गर्रा नदी स्थित राजघाट छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीओ नगर ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आवागमन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की सतर्क तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहें, जिससे छठ पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।

 

 

Spread the love

Check Also

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी विदाई।

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी …