Breaking News

छठ महापर्व के लिए भव्य सजावट से तैयार हुए शाहजहांपुर के तीनों घाट, व्यवस्थाएं पूरी।

छठ महापर्व के लिए भव्य सजावट से तैयार हुए शाहजहांपुर के तीनों घाट, व्यवस्थाएं पूरी।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। छठ महापर्व को लेकर जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूर्वांचल महासभा सेवा समिति की ओर से लोधीपुर छठ घाट, हनुमत धाम छठ घाट एवं गर्रा घाट को आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ भव्य रूप से सजाया गया है। तीनों घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि घाटों पर लाइटिंग, चेंजिंग रूम, गोताखोरों की तैनाती, पुलिस बल, प्रसाद वितरण और आरती सहित तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सुबह और शाम चाय की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने बताया कि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी को तीनों छठ घाटों पर पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया है।

छठ महापर्व के अवसर पर आज शाम व्रती महिलाएं और श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। वहीं अगले दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी विदाई।

नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां उमरा के लिए मक्का-मदीना रवाना, लोगों ने फूल-मालाओं से दी …