Breaking News

अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से आधार-पैन बनवाने का आरोप, शेर अली जाफरी के खिलाफ डीआईजी-डीएम से शिकायत।

अलग-अलग नाम और जन्मतिथि से आधार-पैन बनवाने का आरोप, शेर अली जाफरी के खिलाफ डीआईजी-डीएम से शिकायत।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। अलग-अलग नाम, जन्मतिथि और पते के आधार पर कथित रूप से आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाने का मामला सामने आया है। शेर अली जाफरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई लोगों ने डीआईजी और जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। शिकायतकर्ताओं ने पहचान संबंधी दस्तावेजों की सत्यता की जांच कराने के साथ ही बैंक खातों, कथित वित्तीय लेनदेन, ट्रस्ट और शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

योगेश पुत्र मुन्नालाल, रामजीत यादव, रामपाल, महेश राठौर, जफर हुसैन और दीपक कुमार की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शेर अली जाफरी के नाम से दो अलग-अलग आधार कार्ड और दो पैन कार्ड नंबर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। शिकायत के अनुसार, दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग, पिता का नाम, जन्मतिथि और आवासीय पते में अंतर दर्शाते हुए अलग-अलग पहचान पत्र बनवाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने उनकी पत्नी के आधार कार्ड से जुड़ी कथित अनियमितताओं की भी जांच कराने की मांग की है।

बैंक खातों और कथित करोड़ों के लेनदेन की जांच की मांग

शिकायत में पहचान पत्रों के अलावा अलग-अलग बैंक खातों, ट्रस्ट डीड, संपत्तियों और करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय लेनदेन की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय अभिलेखों का मिलान कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए।

शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया पर उठाए सवाल

प्रार्थना पत्र में खुसरो पीजी कॉलेज समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने छात्रवृत्ति, डी-फार्मा पाठ्यक्रम में प्रवेश, प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया, संस्थानों की मान्यता और शिक्षकों की नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि कुछ छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना प्रमाणपत्र जारी किए गए।

शिकायतकर्ताओं ने सीबीगंज समेत विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों का हवाला देते हुए संबंधित दस्तावेजों, बैंक खातों, संपत्तियों और रजिस्ट्रियों की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराकर साक्ष्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

शिकायत के दौरान मोहम्मद सोहिल, राजपाल, जुबैद समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित पक्ष का जवाब और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

बाइट : योगेश गुप्ता

Spread the love

Check Also

25 लाख रुपये के बकाये से बचने के लिए रची हत्या की साजिश, मवेशी व्यापारी की मौत; दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार।

25 लाख रुपये के बकाये से बचने के लिए रची हत्या की साजिश, मवेशी व्यापारी …