Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से कोल्डस्टोर के चौकीदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

अज्ञात वाहन की टक्कर से कोल्डस्टोर के चौकीदार की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

बदायूं। जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी 19 वर्षीय दुर्वेश पुत्र रामपाल सिंह फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी स्थित पुनीत कोल्डस्टोर में चौकीदार के पद पर नौकरी करता था। वह कोल्डस्टोर में ही रहता था।

बताया जाता है कि सोमवार को सुबह करीब 11:30 बजे दुर्वेश एक होटल पर खाना खाकर कोल्डस्टोर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बदायूं-चंदौसी मार्ग पर मुड़िया धुरेकी के पास कोल्डस्टोर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुर्वेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में …