Breaking News

AI और ट्रैफिक प्रबंधन के क्षेत्र में अवधेश सिंह की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र स्वीकृत।

AI और ट्रैफिक प्रबंधन के क्षेत्र में अवधेश सिंह की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध पत्र स्वीकृत।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक यातायात प्रबंधन के क्षेत्र में सहसवान के युवा शोधकर्ता अवधेश सिंह ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके द्वारा तैयार किए गए शोध पत्र को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘न्यूरल इंटेलिजेंस, क्वांटम लॉजिक एंड कंप्यूटिंग सिस्टम्स’ (ICNQC’26) में स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी स्वीकृति 5 नवंबर 2026 को जारी की गई।

अवधेश सिंह का यह शोध आधुनिक शहरी यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी और स्मार्ट बनाने की दिशा में केंद्रित है। शोध में फेडरेटेड लर्निंग तकनीक के माध्यम से यातायात पूर्वानुमान को अधिक सटीक बनाने, विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार रीजन-पर्सनलाइज्ड हायरार्किकल लर्निंग मॉडल विकसित करने तथा नए और कम डेटा वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पूर्वानुमान की कोल्ड स्टार्ट समस्या के समाधान पर अध्ययन किया गया है। इसके साथ ही वास्तविक सेंसर और डिटेक्टर नेटवर्क से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण को भी शोध में शामिल किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICNQC’26 में न्यूरल इंटेलिजेंस, क्वांटम लॉजिक और उन्नत कंप्यूटिंग प्रणालियों से जुड़े शोध कार्यों पर चर्चा की जाती है। इस मंच पर अवधेश सिंह के शोध पत्र को स्वीकृति मिलना उनकी शैक्षणिक और शोध संबंधी उपलब्धि को दर्शाता है। उनका यह शोध भविष्य में स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के विकास में उपयोगी साबित हो सकता है।

बताते चलें कि अवधेश सिंह मूल रूप से सहसवान क्षेत्र के रसूलपुर बेला गांव के निवासी हैं और वर्तमान में आईआईटी पटना में अध्ययनरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

Spread the love

Check Also

डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

डी पॉल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, शिक्षकों ने दीं सांस्कृतिक …