Breaking News

बिल्सी में PDA दलित एकता समाज का सम्मेलन, सांसद आदित्य यादव ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल।

बिल्सी में PDA दलित एकता समाज का सम्मेलन, सांसद आदित्य यादव ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह

बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक हाजी विट्टन के कैंप कार्यालय पर PDA दलित एकता समाज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने अपने संबोधन में बदायूं में समाजवादी सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही बदायूं मेडिकल कॉलेज की मौजूदा स्थिति और व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आरके शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और उसे नाकारा सरकार बताया। वहीं पूर्व विधायक हाजी विट्टन ने शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए इसमें सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने कंपोजिट शराब की दुकानों को लेकर भी सरकार की नीतियों पर नाराजगी व्यक्त की।

इस दौरान हाजी विट्टन ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आपसी भाईचारे और एकता बनाए रखने का संदेश दिया तथा कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं लोगों का आभार व्यक्त किया। इससे पहले अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक हाजी विट्टन ने सांसद आदित्य यादव को साइकिल का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी एकजुटता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने अपील की कि बिल्सी विधानसभा से समाजवादी पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाए, सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी के साथ खड़े रहें। उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सर्वेश यादव, देवेंद्र गौतम, अजमल खान, प्रेमनाथ अरुण, उमेश गौतम, चेतन यादव, दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाईचारे, सामाजिक एकता और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती का संदेश दिया गया।

Spread the love

Check Also

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को। बदायूं। अर्हता …