Breaking News

जिला सैनिक बंधु की बैठक 20 नवंबर को, भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारियों की समस्याओं का होगा निराकरण।

जिला सैनिक बंधु की बैठक 20 नवंबर को, भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारियों की समस्याओं का होगा निराकरण।

बदायूं। जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए 20 नवंबर 2026 को जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, बदायूं में होगी।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप सिंह (अ.प्रा.) ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों एवं दिवंगत सैनिकों की विधवाओं से बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि जिन भूतपूर्व सैनिकों अथवा दिवंगत सैनिकों की विधवाओं को किसी प्रकार की समस्या है, वे अपनी शिकायत या समस्या से संबंधित प्रार्थना-पत्र दो प्रतियों में तैयार कर 19 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

बैठक में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के माध्यम से सैनिकों एवं उनके परिवारों की कल्याणकारी समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की जाएगी।

Spread the love

Check Also

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में मची खलबली।

छुट्टा पशुओं और अवैध खनन की समस्या पर टावर पर चढ़े किसान नेता, प्रशासन में …