Breaking News

सहसवान पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

सहसवान पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम सिंह पुत्र केशपाल निवासी ग्राम रसूलपुर टप्पा मलसई, थाना सहसवान, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 3 नवंबर की रात करीब 11:19 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।

इस मामले में सहसवान कोतवाली में मुकदमा संख्या 573/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, कांस्टेबल रोहित तोमर और कांस्टेबल अवनेश कुमार शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दस माह में 3,880 गुम मोबाइल बरामद, बहेड़ी थाना रहा सबसे आगे।

दस माह में 3,880 गुम मोबाइल बरामद, बहेड़ी थाना रहा सबसे आगे। संवाददाता, मोहम्मद वसीम  …