Breaking News

सहसवान पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

सहसवान पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूं)। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुसर्रत अली पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली, थाना सहसवान और नेकसू पुत्र नत्थू निवासी मोहल्ला कटरा शाहबाजपुर, कस्बा व थाना सहसवान शामिल हैं।

मुसर्रत अली के खिलाफ न्यायालय एडीजे/एसपीई जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-3 बदायूं में मुकदमा संख्या 767/24, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं, दूसरे आरोपी नेकसू के खिलाफ न्यायालय एसीजेएम कोर्ट संख्या-2 बदायूं में मुकदमा संख्या 30748/25, धारा 115(2), 352, 351(3) और 110 बीएनएस के तहत मामला विचाराधीन है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक रामनरेश सिंह, कांस्टेबल इंद्रेश कुमार और कांस्टेबल रोहित तोमर शामिल रहे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

दस माह में 3,880 गुम मोबाइल बरामद, बहेड़ी थाना रहा सबसे आगे।

दस माह में 3,880 गुम मोबाइल बरामद, बहेड़ी थाना रहा सबसे आगे। संवाददाता, मोहम्मद वसीम  …