Breaking News

दस माह में 3,880 गुम मोबाइल बरामद, बहेड़ी थाना रहा सबसे आगे।

दस माह में 3,880 गुम मोबाइल बरामद, बहेड़ी थाना रहा सबसे आगे।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनवरी से अक्टूबर 2026 तक पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से 3,880 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 7.76 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। अक्टूबर माह में मोबाइल बरामदगी के मामले में बहेड़ी थाना जिले में पहले स्थान पर रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अक्टूबर में जिले की विभिन्न थाना साइबर टीमों और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान 374 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल उनके मालिकों को वापस सौंपे जा रहे हैं।

मोबाइल बरामदगी में बहेड़ी अव्वल

अक्टूबर की थानावार उपलब्धि में बहेड़ी पुलिस ने 35 मोबाइल फोन बरामद कर पहला स्थान हासिल किया। बिथरी चैनपुर पुलिस 27 मोबाइल के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं, कोतवाली और इज्जतनगर पुलिस ने 26-26 मोबाइल बरामद किए। सुभाषनगर ने 22, बारादरी ने 21 और फरीदपुर पुलिस ने 20 मोबाइल फोन बरामद किए। कैंट थाना और जनपदीय सर्विलांस सेल ने 15-15 मोबाइल बरामद किए।

23 थानों की साइबर टीमों को मिला सम्मान

अक्टूबर माह में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 23 थानों की साइबर टीमों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक टीम को एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सम्मानित होने वाली टीमों में बहेड़ी, बिथरी चैनपुर, कोतवाली, इज्जतनगर, बारादरी, कैंट, प्रेमनगर, विशारतगंज, देवरनियां, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, किला, मीरगंज, भोजीपुरा, आंवला, भमोरा, अलीगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी, शीशगढ़, सीबीगंज, शाही और क्योलड़िया शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फोन की तलाश के लिए भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को उनकी संपत्ति वापस दिलाना है।

Spread the love

Check Also

बिसौली में किराना स्टोर से 600 किलो सरसों का तेल सीज, पेठे का नमूना भी लिया।

बिसौली में किराना स्टोर से 600 किलो सरसों का तेल सीज, पेठे का नमूना भी …