Breaking News

सिकरी शरीफ में 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी आयोजित, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश।

सिकरी शरीफ में 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी आयोजित, मौलाना उमर लतीफ़ी ने दिया अमन और भाईचारे का संदेश।

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। मुजफ्फरनगर के निकट स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल सिकरी शरीफ में हजरत बाबा कारी अब्दुल लतीफ़ रहमतुल्लाह अलैह के 57वें उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर 19 अक्टूबर को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खानकाह-ए-लतीफिया के सज्जादगान की ओर से आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए उलमा, मशायख और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में मशहूर इस्लामी वक्ता हजरत सैयद अमीनुल कादरी साहब विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं, उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान दारुल उलूम कादरिया साबरिया बरकाते रजा, पीरान कलियर शरीफ के कई उस्ताजा-ए-किराम भी मौजूद रहे। दरगाह साबिर पाक की ओर से अली शाह मियां ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस दौरान सैयद अमीनुल कादरी साहब की मुलाकात खानकाह-ए-लतीफिया, सिकरी शरीफ के सज्जादानशीन एवं नबीरा-ए-साबरी बुलबुल हजरत मौलाना उमर लतीफी साहब से हुई। इसके बाद दोनों ने दरगाह-ए-साबरी बुलबुल पर हाजिरी देकर फातिहा-ख्वानी की और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की महफिल में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खानकाह-ए-लतीफिया के सज्जादानशीन हजरत मौलाना उमर लतीफी साहब ने लोगों को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। आपसी प्रेम और सद्भाव के माध्यम से ही समाज में बेहतर वातावरण कायम किया जा सकता है।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उलमा-ए-किराम, मशायख और अकीदतमंदों की मौजूदगी से पूरी महफिल में रूहानियत और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस तरह हजरत बाबा कारी अब्दुल लतीफ रहमतुल्लाह अलैह का 57वां उर्स-ए-मुबारक और जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देते हुए संपन्न हुआ। मौलाना उमर लतीफी का संबोधन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

Spread the love

Check Also

खेत से काटे गए दो लाख के यूकेलिप्टस, 50 हजार में बेचने का आरोप; पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल।

तीसरे दिन पुलिस की मौजूदगी में लकड़ी उठवाने का दावा, पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत …