Breaking News

PET-2026 परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

PET-2026 परीक्षा केंद्रों का एएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। PET-2026 परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के आवागमन और यातायात व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एएसपी देवेंद्र कुमार ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

Spread the love

Check Also

नितिन अग्रवाल एवं रेशू अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

नितिन अग्रवाल एवं रेशू अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  बिसौली। नगर …