Breaking News

सहावर में बाइक सवार फेरी वाले पर गिरा 11 हजार वोल्ट की लाइन समेत यूकेलिप्टस का पेड़, मौके पर मौत।

सहावर में बाइक सवार फेरी वाले पर गिरा 11 हजार वोल्ट की लाइन समेत यूकेलिप्टस का पेड़, मौके पर मौत।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र में एटा मार्ग पर खितौली मोड़ से पहले शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से जा रहे एक फेरी वाले के ऊपर अचानक भारी-भरकम यूकेलिप्टस का पेड़ 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के तारों समेत गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान भोले (30 वर्ष) पुत्र चिरौंजी निवासी खुशालपुर, थाना अमांपुर के रूप में हुई है। पेड़ की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पेड़ के साथ बिजली के तार भी गिरने से क्षेत्र में कुछ समय तक स्थिति गंभीर बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

 

Spread the love

Check Also

केशव अग्रवाल एवं डॉ. विभूति ऐरन ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

केशव अग्रवाल एवं डॉ. विभूति ऐरन ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  बिसौली। …