Breaking News

पटियाली सीएचसी परिसर में चारपाई पर मृत मिला वार्डबॉय, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप।

परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम को भेजा गया शव, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य‌।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल में वार्डबॉय के पद पर कार्यरत 35 वर्षीय युवक का शव परिसर स्थित भवन की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, राहुल पुत्र सुगढ़ सिंह निवासी ग्राम मजीदपुर, थाना व जनपद कासगंज, पटियाली सीएचसी में वार्डबॉय के पद पर तैनात था। गुरुवार शाम करीब चार बजे उसका छोटा भाई गौरव और मां लता देवी अलीगढ़ से पटियाली पहुंचे। दोनों राहुल के कमरे पर गए, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद गौरव ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो कमरे में कूलर चलता मिला और राहुल चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था।

परिजनों के मुताबिक, राहुल शराब पीने का आदी था और सीएचसी परिसर स्थित कमरे में अकेले रहता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसकी पत्नी डॉली उसे छोड़कर अपने मायके ग्राम औरंगाबाद चली गई थी। राहुल का चार वर्षीय बेटा हिरदांस अपनी मां के साथ रहता है।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस के साथ पटियाली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

नितिन अग्रवाल एवं रेशू अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

नितिन अग्रवाल एवं रेशू अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  बिसौली। नगर …