Breaking News

डॉ. गुंजन गुप्ता एवं स्वाति वार्ष्णेय ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

डॉ. गुंजन गुप्ता एवं स्वाति वार्ष्णेय ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

आई एम खान 

बिसौली। नगर में करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास, उमंग और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने लाल और गुलाबी साड़ियों सहित पारंपरिक परिधानों में सजकर सोलह श्रृंगार किया। हाथों में मेहंदी की खूबसूरत कलाकृतियां और माथे पर सजा सिंदूर पर्व की रौनक बढ़ा रहा था। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करते हुए व्रत रखा।

स्वाति वार्ष्णेय ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखते हैं। व्रत के बहाने पूरा परिवार और सखियां एक साथ मिलकर त्योहार का आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा कि चांद के दर्शन करने के बाद व्रत खोलना जीवन के सबसे खूबसूरत पलों में से एक होता है।

इस अवसर पर डॉ. गुंजन गुप्ता एवं स्वाति वार्ष्णेय ने क्षेत्रवासियों को करवाचौथ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Spread the love

Check Also

चितरंजन गुप्ता एवं डॉ. स्वाति रानी ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

चितरंजन गुप्ता एवं डॉ. स्वाति रानी ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  बिसौली। …