Breaking News

त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए कासगंज में 19 स्थानों पर पुलिस तैनात।

त्योहारों पर जाम से निपटने के लिए कासगंज में 19 स्थानों पर पुलिस तैनात।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए कासगंज पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। 29 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक शहर के 19 प्रमुख चौराहों, तिराहों और गलियों में यातायात पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इसका उद्देश्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति से बचाव करना तथा लोगों को आवागमन में सुविधा देना है।

पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह ने यह व्यवस्था लागू कराई है। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिसकर्मियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार, मालगोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहा, गंदा नाला बैरियर, बाराद्वारी चौराहा, सहावर गेट फाटक, सत्तार बैंड गली, नाबल्टी टॉकीज गली, सूत मंडी गली, तहसील गली मोड़, बिलराम गेट चौराहा, मनौटा गली, सब्जी मंडी के आगे मस्जिद वाली गली, सब्जी मंडी तिराहा, सोरों गेट तिराहा, अशोक नगर तिराहे के सामने गली, चामुंडा मंदिर के सामने मस्जिद वाली गली, बिजलीघर के सामने बड्डू नगर रोड, बस स्टैंड स्थित नाथूराम गली और रोशन लाल हलवाई गली में पुलिस निगरानी रखेगी।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित आवागमन करने की अपील की है।

 

 

Spread the love

Check Also

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  …