Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बाइक बरामद।

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बाइक बरामद।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी/देवरनियां (बरेली)। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में देवरनियां पुलिस ने हरेंद्र पाल निवासी रघुपुरा गनीमत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कथित वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से पांच मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 28 अक्टूबर को नाबालिग के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को बहलाकर मोटरसाइकिल से बसंतनगर जागीर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। इसके बाद 29 अक्टूबर की रात करीब एक बजे पुलिस टीम ने रघुपुरा गनीमत गांव से जहानाबाद रोड की ओर जाने वाले रास्ते के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ बहेड़ी और देवरनियां थानों में मारपीट, धमकी समेत अन्य आरोपों से संबंधित पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं।

युवा उद्योगपति शुभम गर्ग व बरखा अग्रवाल ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं। आई एम खान  …