Breaking News

सहसवान में चलते ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

सहसवान में चलते ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम वाजीदपुर में चलते ट्रैक्टर पर चढ़ते समय उसकी चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम वाजिदपुर निवासी धर्मपाल का करीब 25 वर्षीय पुत्र अजयपाल 28 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजे चलते ट्रैक्टर पर चढ़ रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल अजयपाल को तत्काल सहसवान के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि, उपचार के दौरान अजयपाल की मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद परिजन उसके शव को गांव स्थित घर ले आए। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए थाना सहसवान पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया।

सूचना मिलने पर सहसवान पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मुबारक अली, संवाददाता शाहजहांपुर। …