Breaking News

दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही मासूम छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत।

दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही मासूम छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

उघैती (बदायूं)। जिले के उघैती थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही मासूम छात्रा की मौत हो गई। खण्डवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से कूबरी गांव की रहने वाली छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान खण्डवा गांव के पास वह तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

 

 

Spread the love

Check Also

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मुबारक अली, संवाददाता शाहजहांपुर। …