Breaking News

सहसवान के दौलतपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

सहसवान के दौलतपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में एक विवाहिता की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, संतोष देवी (32 वर्ष), पत्नी दीर सिंह, की 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:30 बजे मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गृहकलह के चलते विवाहिता ने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, संतोष देवी की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर बदायूं से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मुबारक अली, संवाददाता शाहजहांपुर। …