Breaking News

बिसौली में जनगणना कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, सटीक जानकारी दर्ज करने पर जोर।

बिसौली में जनगणना कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, सटीक जानकारी दर्ज करने पर जोर।

आई एम खान 

बिसौली। नगर पालिका सभागार में राष्ट्रीय जनगणना के सुचारू संचालन के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य प्रशिक्षक सोहेल अग्रवाल और ओमवीर ने उपस्थित कर्मियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक से संबंधित जानकारी को सटीक तरीके से दर्ज करना आवश्यक है। उन्होंने प्रगणकों को डिजिटल ऐप के इस्तेमाल और प्रपत्र भरने की प्रक्रिया समझाते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र में कार्य करते समय किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें।

प्रशिक्षकों ने जनगणना कार्य के दौरान नागरिकों के साथ शिष्टतापूर्वक व्यवहार करने और एकत्रित आंकड़ों की गोपनीयता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए सभी कर्मियों का जिम्मेदारी और सावधानी के साथ कार्य करना जरूरी है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना लिपिक राजीव कुमार, डॉ. अर्चना वार्ष्णेय, मचिन मिश्रा, मधुकर उपाध्याय, हरपाल सिंह, राहुल वार्ष्णेय, अजीत और मनोज सक्सेना सहित अन्य प्रगणकों ने भाग लिया।

Spread the love

Check Also

संकट में बच्चों की मदद के लिए 1098, साइबर ठगी पर 1930; बहेड़ी में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार।

विधिक जागरूकता शिविर में सिविल जज योगेश कुमार चौधरी ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, …