Breaking News

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व।

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व।

आई एम खान 

बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा छह के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के राजतिलक का सुंदर मंचन किया। वहीं, कक्षा आठ के छात्र काव्यांश गौर ने श्रीराम की भूमिका निभाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने रावण दहन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में अभिनय पाठक, अभिनव यादव, अभिषेक धनगर, अनन्या कश्यप, अनन्या पाल, अनाया सिंह, अनुभव, अनुष्का, आराध्या सक्सेना, आराध्या यादव, अथर्व शर्मा, आयुष यादव, आयुष सागर, आशीष, अर्णव वार्ष्णेय, दक्ष यादव, दीक्षा यादव, गरिमा पाल, गर्वित चौधरी, हिमांशु, हर्षित कुमार सिंह, हिमांशी, कुंजल, कावेरी सिंह, मानवेंद्र, मितांश, नवनीत, नयनश्री, निखिल, मोहित, ओम चौहान, पार्थ शर्मा, राधिका, राधिका शर्मा, राम उपाध्याय, संजय शर्मा, शौर्य प्रताप सिंह, शुभम कुमारी, अमन, सुशांत, त्रिशा सक्सेना, विनायक गौतम, वंश बाबू, रवि एवं अरविंद सहित अन्य विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विद्यालय के डायरेक्टर अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री मिश्रा, श्वेता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, पवित्र पाठक, सागर गुप्ता, मेघा सक्सेना, सुंदरी रस्तोगी, गौरी, विनीता, प्रिया सिंह, साइदा, मनोज चौहान, अनमोल सिंह, विष्णु कश्यप, शिल्पी गर्ग एवं कविता कथूरिया का विशेष सहयोग रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान।

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान। बदायूं। यूपी डास्प की नमामि …