Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभारी मंजू चौधरी ने महिलाओं को किया सम्मानित, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभारी मंजू चौधरी ने महिलाओं को किया सम्मानित, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमएसके प्रभारी मंजू चौधरी ने संबंधित परिवारों को आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं को श्रृंगार का सेट और माता रानी की तस्वीर भेंट की गई।

प्रभारी मंजू चौधरी ने सम्मानित परिवारों से बातचीत कर उनका फीडबैक भी लिया। परिवारों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए संतुष्टि जताई। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवारों में खुशी से रह रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और परिवार के सदस्यों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1098 और 181 की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, फर्जी कॉल और मैसेज, ओटीपी मांगने, संदिग्ध लिंक भेजने तथा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाने जैसी घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर पूजा पत्नी महेश चंद्र, सेजल पत्नी संतराम, सुषमा पत्नी सर्वेश, लक्ष्मी पत्नी अनुज और गंगा पत्नी संतराम को सम्मानित किया गया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज पहुंचे अलीगढ़ मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य, समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें।

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, नवनिर्मित ट्रॉमा सेंटर का काम एक सप्ताह में पूरा करने …