Breaking News

गंजडुंडवारा के गनेशपुर में गणेश विसर्जन से पूर्व भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद।

गंजडुंडवारा के गनेशपुर में गणेश विसर्जन से पूर्व भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): समीपवर्ती गांव गनेशपुर में बुधवार शाम गणेश विसर्जन से पूर्व एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव गनेशपुर में स्वर्गीय सीताराम राठौर (डीलर) के आवास के समीप गणेश महोत्सव बेहद श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था। विसर्जन से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ।

भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ‘गणपति बप्पा मोरिया’ के जयकारों से पूरा माहौल धर्ममय बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक सत्यपाल सिंह राठौड़, नेत्रपाल राठौर, सोहनलाल, मोहित, नन्नू, प्रदीप राठौर, सर्वेश, सुखवीर, मयंक राठौर, उत्कर्ष राठौर, दीपक, रोहित, नितिन, सत्यवीर सिंह, जोसफ, कुणाल सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

 

 

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …