Breaking News

शिक्षा से नारी होती है आत्मनिर्भर, निर्णय लेने का बढ़ता है आत्मविश्वास: स्वाति सिंह।

शिक्षा से नारी होती है आत्मनिर्भर, निर्णय लेने का बढ़ता है आत्मविश्वास: स्वाति सिंह।

शाहजहांपुर (रिपोर्ट: मुबारक अली): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अग्नि शाखा के तत्वावधान में मंगलवार को अटल सभागार में ‘युवती सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं व युवतियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, महिला सुरक्षा एवं उनके कानूनी व सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।

स्वाति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा नारी सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की सबसे मजबूत नींव है। एक शिक्षित महिला न केवल स्वयं के निर्णय लेने में सक्षम बनती है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी अहम योगदान देती है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, खेल और व्यापार जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

उन्होंने युवतियों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक कुरीतियों व असमानता के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘मिशन शक्ति’ और ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ जैसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ हर पात्र बालिका तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता आवश्यक है।

सम्मेलन के दौरान महिला सुरक्षा, कौशल विकास, सामाजिक चेतना और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आई बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Spread the love

Check Also

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल।

गंगा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और पिकअप की जोरदार भिड़ंत, पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल। …