Breaking News

बदायूं: राजा राम महिला इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।

बदायूं: राजा राम महिला इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।

बदायूं। राजा राम महिला इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने सुंदर पोस्टर बनाने के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा सीमा राठौर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा गणेश प्रतिमाएं, राधा-कृष्ण की मूर्तियां, शिवलिंग और बांसुरी के अवलोकन के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं।

मुख्य अतिथि सीमा राठौर ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए आह्वान किया कि बेटियां अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखारें और जीवन में उच्च व महान लक्ष्यों को प्राप्त करें। प्रधानाचार्या डॉ. अनीता ने बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर बालिकाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएं और आगे बढ़ें। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

अंजुम शहर, ज्योति सागर, सुलेखा सिंह, किरण गुप्ता, मीनाक्षी मिश्रा, दीपिका, श्रद्धा शर्मा, चित्रा कुमारी, रिंकी, रचना सक्सेना, पुष्पा दिवाकर और ममता शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …