Breaking News

अलापुर: 12 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, पूर्व के भी मुकदमे आए सामने।

अलापुर: 12 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार, पूर्व के भी मुकदमे आए सामने।

अलापुर, बदायूं। अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इरफान (पुत्र नत्थू, निवासी ग्राम भान्द्रा, थाना उसहैत, जनपद बदायूं) को गिरफ्तार किया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध 12 बोर तमंचा व कारतूस मिला। बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में मु0अ0सं0 221/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ थाना अलापुर में पूर्व में भी मु0अ0सं0 284/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। इस गिरफ्तारी और बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी मय पुलिस बल शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …