Breaking News

बरेली: गणपति बप्पा को दी भावपूर्ण विदाई, राजेंद्र नगर से निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा।

गणपति बप्पा को दी भावपूर्ण विदाई, राजेंद्र नगर से निकली भव्य विसर्जन शोभायात्रा।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। श्री गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को राजेंद्र नगर से भगवान गणेश की 19वीं भव्य विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम, उल्लास और श्रद्धा के साथ निकाली गई। पूरे मार्ग पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

अध्यक्ष अभय भटनागर के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव और शोभायात्रा में मुख्य अतिथि एडवोकेट अनिल सक्सेना रहे। राजेंद्र नगर से शुरू हुई यह शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए गुप्ता चौराहा पहुंची, जहाँ से श्रद्धालु प्रतिमा लेकर रामगंगा तट के लिए रवाना हुए। रामगंगा तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन और आरती के बाद नम आंखों और अगले वर्ष फिर आने की कामना के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

शोभायात्रा के दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई दी।

बाइट : अनिल सक्सेना, एडवोकेट

बाइट : अभय भटनागर, अध्यक्ष

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …