Breaking News

बहेड़ी शरीफ में 27 से सजेगी रूहानी महफिल, उर्स-ए-शेरी व जश्ने दस्तारबंदी में उमड़ेगा अकीदत का सैलाब।

बहेड़ी शरीफ में 27 से सजेगी रूहानी महफिल, उर्स-ए-शेरी व जश्ने दस्तारबंदी में उमड़ेगा अकीदत का सैलाब।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी, बरेली। खानकाह-ए-शेरिया, बहेड़ी में आयोजित होने वाले चार रोजा उर्स-ए-शेरी व जश्ने दस्तारबंदी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 27 से 30 सितंबर तक चलने वाले इस रूहानी इज्तिमा में देश के विभिन्न हिस्सों से उलमा-ए-किराम, मशाइख-ए-इजाम, शोअरा और हजारों अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

खानकाह-ए-शेरिया के सज्जादा नशीन व खादिमुल फुकरा अल्हाज मोहम्मद निशात मियां शेरी मुजद्दिदी कादरी के अनुसार, 27 सितंबर को जुलूस-ए-परचम कुशाई से उर्स का आगाज होगा। 28 सितंबर को मुशायरे में नामवर शोअरा अपना कलाम पेश करेंगे।

29 सितंबर को सुबह ‘अनवारे फुरकान’ का इल्मी व इस्लाही जलसा और शाम को ‘ताजुल अशरफिया कॉन्फ्रेंस’ होगी, जिसमें दीन-ए-इस्लाम, अखलाक, इंसानियत और अमन-ओ-मोहब्बत के पैगाम पर खिताबात होंगे। 30 सितंबर को कुल शरीफ, फातिहाख्वानी और लंगर-ए-आम के साथ उर्स का समापन होगा।

उर्स में काजी-ए-जिला बदायूं हजरत शैख अतीक मियां कादरी मेहमान-ए-खुसूसी और अशरफे मिल्लत हजरत अशरफ मियां कादरी (सदर आल इंडिया उलेमा बोर्ड) की सरपरस्ती होगी। हाफिज अनवार अहमद कादरी शेरी, हजरत साबिर मियां, फरमान मियां, वजाहत अहमद तमन्ना, सलीम चांदा, तसलीम चौधरी, मौलाना वसीम अफ्ताब अजीजी और मोहम्मद ताहिर शेरी समेत कमेटी के जिम्मेदारान व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

आयोजकों ने सभी मुरीदीन और अकीदतमंदों से महफिलों में शिरकत की अपील की है।

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …