Breaking News

कासगंज: जीआरपी की तत्परता से श्रद्धालु का छूटा बैग सकुशल बरामद, मंगलसूत्र और सामान पाकर जताया आभार।

कासगंज: जीआरपी की तत्परता से श्रद्धालु का छूटा बैग सकुशल बरामद, मंगलसूत्र और सामान पाकर जताया आभार।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। गोवर्धन परिक्रमा से लौट रहे एक श्रद्धालु का बैग कासगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर छूट गया था। बैग में करीब 60 हजार रुपये कीमत का मंगलसूत्र व अन्य कीमती सामान था। सूचना मिलते ही जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए तलाश शुरू की और प्लेटफार्म नंबर-4 से बैग सकुशल बरामद कर लिया।

जीआरपी ने जांच-पड़ताल के बाद पूरा सामान सुरक्षित यात्री को सुपुर्द कर दिया। कीमती सामान और मंगलसूत्र वापस मिलने पर श्रद्धालु ने जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार जताया।

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …