Breaking News

सहसवान में धूमधाम से मना राधा रानी का जन्मोत्सव, मंदिरों और घरों में गूंजे कीर्तन-भजन।

सहसवान में धूमधाम से मना राधा रानी का जन्मोत्सव, मंदिरों और घरों में गूंजे कीर्तन-भजन।

सहसवान, बदायूं। नगर के विभिन्न मंदिरों और घरों में राधा रानी का जन्मोत्सव (राधा अष्टमी) श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सैफुल्लागंज स्थित श्रीमन कामेश्वर नाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना व अनुष्ठान का आयोजन हुआ।

मोहल्ले और आसपास की श्रद्धालु महिलाओं ने मंदिर परिसर में राधा रानी को भोग लगाया, आरती उतारी और भक्तिरस से भरपूर कीर्तन किया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस धार्मिक आयोजन में सीमा माहेश्वरी, वर्षा, गौरी, एकता, रिचा माहेश्वरी, प्रीति, अर्चना, गरिमा महेश्वरी, पूजा, सुमन और पूनम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं।

Spread the love

Check Also

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन कटे।

बिसौली में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई: मॉर्निंग रेड में 85 बकायदार रडार पर, कनेक्शन …