Breaking News

शाहजहांपुर: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक 18 सितंबर की रात मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में नीरज के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला किया गया था। घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आजम उर्फ शिब्बू पुत्र बाबू, निवासी मोहल्ला किला, की तलाश की जा रही थी।

पुलिस का कहना है कि 19 सितंबर को आरोपी के बरेली मोड़ से अपाचे मोटरसाइकिल पर सीतापुर की ओर जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने हरदोई चौराहे के पास शिव मंदिर के सामने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मोटरसाइकिल मोड़कर बाडीगांव की तरफ भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल गिरने के बाद उसने कथित तौर पर तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे दोपहर करीब 1:17 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी नईम के साथ नीरज पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आयुध अधिनियम सहित अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि आजम उर्फ शिब्बू के खिलाफ शाहजहांपुर के अलग-अलग थानों में पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उप निरीक्षक संत कुमार राठी, उप निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य सहित थाना रामचंद्र मिशन की पुलिस टीम शामिल रही।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद ट्रांसफर की मांग।

बिसौली तहसील में लेखपालों ने सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन, कार्यभार कम करने और गृह जनपद …