Breaking News

उझानी: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व राज्यमंत्री की माता की पुण्यतिथि पर हुआ वृक्षारोपण, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

उझानी: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व राज्यमंत्री की माता की पुण्यतिथि पर हुआ वृक्षारोपण, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

उझानी, बदायूं। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री माननीय श्री विमल कृष्ण अग्रवाल की माता जी की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय परिसर में पौधे रोपे गए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल, निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल और निदेशिका श्रीमती नंदिता अग्रवाल ने श्रद्धेय स्व. संतोष कुमारी अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती उषा खरे ने शांतिपाठ का वाचन किया और शिक्षिका श्रीमती अंशु वर्मा ने मंच संचालन करते हुए स्व. संतोष कुमारी अग्रवाल के जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस गरिमामय अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा सहित समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ की स्मृति को चिरस्थाई बनाते हुए निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोगों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार एक माँ जीवनपर्यंत अपने बच्चों को निःस्वार्थ भाव से सब कुछ देती है, ठीक उसी प्रकार पेड़ भी हमें प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन और स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण प्रदान करते हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन।

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय …