Breaking News

प्रभारी मंत्री डॉ0 अरुण कुमार की अध्यक्षता में 21 अगस्त को होगी सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक।

प्रभारी मंत्री डॉ0 अरुण कुमार की अध्यक्षता में 21 अगस्त को होगी सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक।

बदायूं। नगर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद बदायूं के प्रभारी मंत्री डॉ0 अरुण कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई है, जो 21 अगस्त 2026 को शाम 05:00 बजे स्थानीय कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में संपन्न होगी।

समीक्षा बैठक से ठीक पूर्व, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के लिए दोपहर 03:30 बजे से एक विशेष प्रेजेंटेशन का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रेजेंटेशन के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपवने विभागों से जुड़ी कार्ययोजना, रिपोर्ट और अब तक की गई तैयारियों का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करेंगे। प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से अपनी विभागीय तैयारियों के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 56,425 वादों का निस्तारण और 5.40 करोड़ रुपये की धनराशि हुई वसूल।

बदायूं में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन: 56,425 वादों का निस्तारण और 5.40 करोड़ …